मंगलवार, जून 24, 2025
होमKKN Specialवो होते है किस्मत वाले जिनकी मां होती है ....

वो होते है किस्मत वाले जिनकी मां होती है ….

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

​संतोष कुमार गुप्ता

लखनऊ।आज मदर्स डे है। सोशल मीडिया मे इस बार इस डे को लेकर चर्चा ही नही है,बल्कि लोग मां के बारे मे भावुकता के साथ अपनी बात कह रहे है। ग्रामीण इलाको के युवा, बुद्घिजीवी व छात्र अपनी मां के साथ तस्वीरे सोशल मीडिया मे पोस्ट कर रहे है। कहा जाता है मां के आंचल का प्यार अगर न मिले तो दुनिया अधूरी सी लगती है। मां भगवान का ही दूसरा रूप है। फिर भी हमारे देश में कुछ लोग अपनी मां के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करते हैं। वहीं, लाखों लोग मां के प्यार से ही वंचित हैं। जरा उनसे पूछो जिनकी मां नहीं होती। भले ही आप की मां आंखों के सामने मौजूद रहे। लेकिन जरा सोचकर देखिये अगर मां न हो तो आंखों में आंसू आ जायेंगे।वो होते है किस्मत वाले जिनकी मां होती है।प्रस्तुत है कुछ दर्द भरी झलकी।
दर्द नंबर एक- सुब्रत रॉय सहारा अपनी मां छवि राय से बहुत प्यार करते थे। लेकिन हालत ऐसे आये कि वह जेल में थे

और उनकी मां का शुक्रवार को मदर्स डे से तीन दिन पहले निधन हो गया। सुब्रत रॉय को अपनी मां की बहुत याद आ रही है अब वह उनसे कभी भी नहीं मिल सकेंगे। छवि राय समाज सेविका थीं उन्होंने कई बेसहारा लड़कियों की शादियां करवाईं थीं। छवि की कमी अब उनके चाहने वाले बहुत महशूश कर रहे हैं।
दर्द नंबर दो- ठाकुरगंज थाने में तैनात रिंग रोड चौकी इंचार्ज जनार्दन यादव का हंसता खेलता परिवार था। लेकिन समय को यह मंजूर न था। कैंसर की बीमारी के चलते उनकी पत्नी शांति यादव का दो साल पहले निधन हो गया। उनके दो बच्चे हैं बेटा अभिनव यादव, नवनीत यादव और बेटी प्रियंका यादव कहती है मां दोनों को बहुत प्यार करती थी। बच्चे कहते हैं जब उन्हें मां की याद आती है तो अकेले में बैठकर रो लेते हैं। पापा ने कभी मां की कमी नहीं लगने दी अब वही मां और पिता हैं।
दर्द नंबर तीन- नरधिरा गांव में रहने वाले पंकज राठौर ने पत्रिका से अपना दर्द बयां करते हुए कहा। उनके घर में सब कुछ है लेकिन जब दो साल पहले उनकी मां का निधन हुआ था इसके बाद से सबकुछ खाली सा लगने लगा। घर में छोटी दो बहने सौरवी और सरोजनी छोटा भाई विपिन है सभी मां की याद आती है तो आंसू निकलने लगते हैं। मां की कमी हर दिन घर में लगती है पापा बहुत प्यार करते हैं लेकिन मां तो आखिर मां ही होती है।
दर्द नंबर चार- जब वह एक साल की थी तभी उसकी मां दुनिया छोड़कर चली गयी। लेकिन अविनाश ने मां का फर्ज निभाया और अपनी तीन साल की मासूम रश्मि को पालकर बड़ा कर रहे हैं। अविनाश मलिहाबाद में रहकर वीडियोग्राफी करते हैं उनकी पत्नी कुसुम लता का दो साल पहले निधन हो गया था तब बेटी एक साल की थी। बेटी जब मां को याद करती है तो वह दिलासा दे देते हैं कि मां अभी बाहर गई है आ जाएगी। रश्मि अपनी मां को बहुत मिस करती है लेकिन वह मासूम क्या कर सकती है।
दर्द नंबर पांच- बड़ागांव में रहने वाली मासूम महिमा सिंह ने मदर्स डे पर पत्रिका से अपना दर्द साझा करते हुए बताया उनकी रेनू सिंह हैं। उनकी जिंदगी में मां की कमी नहीं है लेकिन पिता मकरंद सिंह की छह साल पहले हत्या कर दी गई थी। तब वह पांच साल की थी। मां ने पढ़ाई और भविष्य को लेकर गांव छोड़ दिया अब वह अपनी बेटी को लेकर शहर में रहकर पढ़ा रहीं हैं। मां का दिल इतना बड़ा होता है इसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती।
दर्द नम्बर-छह-मीनापुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर नारायण गांव के मदर्स डे एक दिन पहले मां का कोख सुना कर सोनू कुमार की डीजे ट्रॉली से गिरकर मौत हो गयी।
दर्द नम्बर-7 मोतीपुर सीएचसी से प्रसव पीड़िता को धक्के देकर बाहर निकाल दिया जाता है.अस्पताल के गेट पर वह कराहते कराहते बच्चे को जन्म देती है।

आखिर क्यों मनाया जाता है मदर्स डे
ममता की छांव देने वाली मां का वैसे तो हर दिन सम्मान दिया जाता है। लेकिन हर साल के मई माह के दूसरे रविवार को मां को सम्मानित करने के लिए मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। मां के सम्मान में इस खास दिन को अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता। जानकारों की मानें तो अमेरिका में मदर्स डे मनाने की परंपरा है। 1912 में एना जॉर्विस ने सेकंड संडे इन मई फॉर मदर्स डे को ट्रेडमार्क बनाया और मदर डे इंटरनेशनल एसोसिएशन का गठन किया था। तब से इस खास दिन को मनाया जाता है। मदर्स डे के दिन बच्चे अपनी प्यारी सी मां को गुलाब के फूल और कई उपहार देकर सम्मानित करते हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ककोलत झरना: भारी बारिश के कारण झरने का विकराल रूप, प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

KKN गुरुग्राम डेस्क | ककोलत झरना, जो बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से...

क्या बिहार के अफसर किसी की नहीं सुनतें हैं

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार और...

सावन में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पुलिस की सुरक्षा में चलेंगे श्रद्धालु, ड्रोन से भी होगी निगरानी

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे सावन महीना नजदीक आ रहा है, कांवड़ यात्रा की तैयारियां जोरों पर...

केला खाने के नुकसान: जानिए कैसे यह फल कुछ लोगों के लिए हो सकता है हानिकारक

KKN गुरुग्राम डेस्क | केला एक ऐसा फल है जो आमतौर पर सेहत के...

More like this

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...

माउंट एवरेस्ट का एक रोचक रहस्य जो हमसे छिपाया गया

हिमालय पर्वत माला की सबसे उंची चोटी है माउंट एवरेस्ट। इस नाम को लेकर...

फंदा गले में पहन कर भगत सिंह ने मजिस्टेट से क्या कहा

उन्हें यह फ़िक्र है, हरदम… नई तर्ज़-ए-ज़फ़ा क्या है? हमें यह शौक है, देखें…...

यूक्रेन संकट का बुडापेस्ट मेमोरंडम ऑन सिक्योरिटी अश्योरेंस कनेक्शन है क्या

बात 5 दिसंबर 1994 की है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में यूक्रेन का भविष्य...

जब देशी रियासत ने विलय से इनकार किया तब आजाद भारत ने लॉच कर दिया था ऑपरेशन पोलो

बात वर्ष 1947 की है। ब्रिटिश हुकूमत भारत को आजाद करने का मन बना...

रूस को परमाणु हथियार लौटाना यूक्रेन की बड़ी भूल साबित हुई

यूक्रेन पर रूसी हमला सिर्फ एक युद्ध नही। बल्कि, अन्तर्राष्ट्रीय समझौता की विश्वसनियता को...
Install App Google News WhatsApp