सोमवार, जून 23, 2025
होमWorldवापस आते ही परमाणु क्षमता बढ़ाने में जुट गया तानाशाह

वापस आते ही परमाणु क्षमता बढ़ाने में जुट गया तानाशाह

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

बीते कुछ दिनों पहले रहस्यमयी तरीके से गायब रहने वाले नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन वापस आते ही परमाणु क्षमता बढ़ाने की कवायदों को तेज कर दिया है। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की निगरानी में केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान परमाणु युद्ध निरोध तथा परमाणु मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए नई नीतियों पर चर्चा की गई। इस बात की जानकारी देश की स्टेट मीडिया ने रविवार को दी।

नॉर्थ कोरिया की स्टेट न्यूज एजेंसी KCNA के अनुसार, सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक के दौरान महत्वपूर्ण सैन्य क्षमता तथा सशस्त्र बलों के विकास के लिए संगठनात्मक और राजनीतिक उपायों को लेकर चर्चा हुई।

KCNA ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, ‘बैठक में देश की परमाणु निरोध को लेकर नई नीतियों पर चर्चा हुई। केंद्रीय सैन्य आयोग की बैठक देश के सशस्त्र बलों के निर्माण तथा विकास के अनुरूप सशस्त्र बलों को एक हाई अलर्ट ऑपरेशन पर रखने को लेकर केन्द्रित थी।

हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि, यह बैठक कब हुई। लेकिन, समाचार एजेंसी योनहाप की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की मीडिया आमतौर पर किम जोंग उन की गतिविधि के एक दिन बाद ही रिपोर्ट करता है। बता दें कि, हाल ही में लगभग 21 दिनों तक गायब रहने के बाद किम जोंग उन दुनिया के सामने आए और उस फैक्ट्री के उद्घाटन में गए थे, जो माना जा रहा है कि वहां परमाणु हथियार तैयार होता है।

पिछले महीने तनाशाह किम जोंग उन की सेहत को लेकर खूब अफवाहें उड़ीं थीं। कभी उनकी मौत की खबरें आती थीं, तो कभी उनकी सर्जरी की। लेकिन, बाद में उनकी वापसी के साथ सारी अकटलें समाप्त हो गई। माना जा रहा है कि, गायब होकर लौटने के बाद यह उनकी पहली बैठक है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 17 साल: लेटेस्ट एपिसोड में दिखा चौंकाने वाला ट्विस्ट

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत के सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाले...

अब कहां हैं बालिका वधू के सितारे? कोई छोड़ चुका है इंडस्ट्री, तो किसी ने दुनिया ही छोड़ दी

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारतीय टेलीविजन का ऐतिहासिक शो ‘बालिका वधू’ न केवल एक धारावाहिक...

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का ब्रेकअप: अब सोशल मीडिया पर छलका दर्द

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी ने...

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली वेडिंग एनिवर्सरी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने आज अपनी शादी...

More like this

कैलेंडर का चक्र: 2025 और 1941 की समानता क्या मानी जाए संकेत या संयोग?

KKN गुरुग्राम डेस्क | दुनिया भर में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास संघर्ष के बीच, हाल ही...

टमाटर खाने से रोक क्यों रही है अमेरिकी सरकार?

KKN गुरुग्राम डेस्क | अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने देशभर के...

भारत-चीन तनाव 2025: सीमाओं पर शांति की उम्मीद या नई टकराव की आहट?

KKN ब्यूरो। 2 जून 2025। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद कोई नया...
Install App Google News WhatsApp