सोमवार, जून 23, 2025
होमJharkhandझारखंड में भाजपा को लगा जोर का झटका

झारखंड में भाजपा को लगा जोर का झटका

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

महागठबंधन खेमे में जबरदस्त उत्साह

KKN न्यूज ब्यूरो। झारखंड के नतीजे भाजपा के लिए अति आत्मविश्वास की परिणति है। हालांकि, वहां इस तरह के नतीजों की जमीन पहले ही बन चुकी थी। बावजूद इसके भाजपा नेतृत्व ने धुंआधार प्रचार कर आखिरी समय तक नतीजों को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंकी। नुकसान की बड़ी वजह विपक्ष का गठबंधन में उतरना और भाजपा का गठबंधन बरकरार नही रख पाना माना जा रहा है। फिलहाल, झारखंड में महागठबंधन की शानदार जीत पर महागठबंधन के समर्थक बिहार में भी जश्न मना रहें हैं।

सहयोगियों से तरकरार बना हार का कारण

भाजपा की समस्याएं सरकार में साझीदार रहे आजसू के साथ चुनावी गठबंधन नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त भाजपा के शीर्ष नेतृत्व अति आत्मविश्वास में अपने वरिष्ठ नेता सरयू राय समेत कई नेताओं के बगावत को समय रहते रोक नहीं पाई और आखिरकार यही अति आत्मविश्वास एसे ले डूबा। दूसरी तरफ विपक्ष ने समय की नजाकत को समझा और एकजुट होकर भाजपा को जबरदस्त चुनौती दे डाली। ऐसे में दिग्गजों का प्रचार भी प्रमुख विपक्षी दलों की एकजुटता से पार्टी को आगे नहीं निकाल सका। बीते एक साल के विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी सत्ता वाले जिन राज्यों में हारी है, उन सभी राज्यों में कमोवेश यही कारण उभर कर सामने आए हैं।

दिल्ली व बिहार पर पड़ सकता है असर

भाजपा के सामने अगले साल की शुरुआत में दिल्ली और आखिर में बिहार के सबसे अहम चुनाव हैं। दिल्ली में वह बीस साल से सत्ता से बाहर है। लोकसभा चुनाव की बात छोड़ दें तो वह यहां पर नगर निगम का पार्टी बन कर रह गई है। ऐसे में उसके लिए आम आदमी पार्टी से मुकाबले के लिए नेतृत्व और रणनीति दोनों पर एक साथ काम करना होगा। बिहार में जदयू से गठबंधन राज्य में जीत की गांरटी माना जाता है, लेकिन चुनाव तक दोनों में सब ठीक ठाक रहे यह भी जरूरी नहीं है। बिहार में उपचुनावों के नतीजों ने यह साफ किया है कि इस बार भाजपा व जदयू के गठबंधन को कड़ी चुनौती के लिए तैयार रहना होगा।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

ओशो की नाव: मांझी, मौन और आत्मा की यात्रा

क्या आपने कभी किसी ऐसे मांझी को देखा है, जो नदी नहीं... आत्मा को...

सलमान खान ने किया खुलासा: ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लिया गया था प्रेरणा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे 'द...

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

More like this

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

बिहार में पेंशन योजना को लेकर नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अब हर माह मिलेंगे ₹1100, जुलाई से होगा लागू

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के...

PM मोदी के बिहार दौरे पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- “हमको जेब काटने वाला पीएम और अचेत सीएम नहीं चाहिए”

KKN गुरुग्राम डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के बाद सूबे की...
Install App Google News WhatsApp