सोमवार, जून 23, 2025
होमAccidentपूर्वोत्तर में वज्रपात से 35 मौतें

पूर्वोत्तर में वज्रपात से 35 मौतें

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

आंधी-बारिश और वज्रपात के कारण पूर्वोत्तर के राज्य बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में जबरदस्त तबाही का आलम है। आंधी-बारिश और वज्रपात के कारण अब तक 35 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बिहार के 17, झारखंड के 13 और यूपी के 5 लोग शामिल हैं।

बिहार के कई जिलों में सोमवार को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। गया के खिजरसराय में बारिश के कारण हुए हादसों में 12 साल की एक बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई। कटिहार में पेड़ गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और करीब छह लोग घायल हो गए।
रोहतास में तेज आंधी में बिजली पोल के नीचे दबने से शिवपूजन राम नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। औरंगाबाद के दो प्रखंडों में आसमानी बिजली की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं नवादा में एक किशोरी समेत दो लोगों की बारिश के कारण हुए हादसों में मौत हो गई। मुंगेर में वज्रपात से दो बच्चों की मौत हो गई।
झारखंड में पिछले 24 घंटे में वज्रपात से 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों में चतरा के चार, रांची के तीन, पलामू व रामगढ़ के दो-दो और हजारीबाग व लोहरदगा के एक-एक लोग शामिल हैं। चतरा के लावालौंग के दीपुटांड़ में रविवार देर रात एक कच्चे मकान पर आसमानी बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।
उधर, यूपी के कानपुर और आसपास के जिलों में सोमवार दोपहर बाद आंधी-बारिश से पारा गिरने से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं उन्नाव और कानपुर में बारिश के कारण हुए हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। उन्नाव में तेज आंधी के बाद आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई जबकि दो लोगों की बारिश के कारण हुए हादसे में मौत हो गई। वहीं कानपुर में भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जावेद अख्तर ने की तारीफ

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ बॉक्स ऑफिस...

बिहार चुनाव 2025 से पहले मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

KKN गुरुग्राम डेस्क | जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 नज़दीक आ रहा है, राजनीतिक...

आज का राशिफल: 23 जून 2025

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, आर्थिक...

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून सक्रिय हो चुका है और इसका असर...

More like this

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: योग के माध्यम से शरीर के सात चक्रों को जागृत करें

KKN गुरुग्राम डेस्क | पूरी दुनिया आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 मना रही है।...

कैलेंडर का चक्र: 2025 और 1941 की समानता क्या मानी जाए संकेत या संयोग?

KKN गुरुग्राम डेस्क | दुनिया भर में जारी रूस-यूक्रेन युद्ध और इजरायल-हमास संघर्ष के बीच, हाल ही...
Install App Google News WhatsApp