रविवार, जून 22, 2025
होमAccidentजहरीली चाय ने ली दो मासूमों की जान, दस बीमार

जहरीली चाय ने ली दो मासूमों की जान, दस बीमार

Published on

Follow Us : Google News WhatsApp

सीतामढ़ी। सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाने के रनौनी गांव में जहरीली चाय पीने से जहां दो मासूम बच्चे की जान चली गयी। वही, दस अन्य बीमार हो गये है। बताया जा रहा है कि भोला राम के यहा शादी समारोह चल रहा था। इसी क्रम में रविवार को जहरीली चाय पीने से अचानक दो मासूमों की मौत के बाद कोहराम मच गया। चाय पीने से करीब 10 अन्य पारिवारिक सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। बीमार लोगों में दो महिला, तीन किशोरी और पांच छोटे बच्चे शामिल हैं। मृत मासूमों का नाम 8 वर्षीय शिवानी कुमारी और 12 वर्षीय शिवम कुमा बताए गए हैं।

शिवानी और शिवम अपनी मां के साथ सोमवार को होने वाली अपने मामा की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। शिवम सोनबरसा थाने के विशनपुर और शिवानी सहियारा थाने के कोदरवा गांव की रहने वाली है।
बीमार दौरान भोला राम ने बताया कि उनके महिला पारिवारिक सदस्यों ने चाय बनाई और सभी बच्चों और अन्य रिश्तेदारों और पारिवारिक सदस्यों को चाय पीने के लिए दी। चाय कुछ लोगों को पीने के दौरान ही कड़वी लगी तो कुछ लोगों ने नहीं पी, लेकिन बच्चों ने इसको पी लिया। वहीं, कुछ महिला सदस्यों ने भी चाय पी ली। चाय पीने के कुछ देर बाद से ही चक्कर आने लगे और उन्हें उल्टी होने लगी। सभी लोग बेहोश होकर यहां-वहां गिरने लगे।
इसी दौरान दो बच्चों की हालत अधिक बिगड़ जाने से घर पर ही उनकी मौत हो गई। लेकिन, इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टरों ने मृतद घोषित कर दिया। इसके बाद अन्य बेहोश लोगों का इलाज कराया जा रहा है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

सलमान खान ने किया खुलासा: ‘तेरे नाम’ का हेयरस्टाइल पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से लिया गया था प्रेरणा

KKN गुरुग्राम डेस्क | बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे 'द...

‘हिना खान की ऑनस्क्रीन मां’ ने अपने वैवाहिक जीवन के अंत की घोषणा की

KKN गुरुग्राम डेस्क | टीवी इंडस्ट्री में एक और मशहूर अभिनेत्री ने अपने पति...

राम मंदिर पुजारी भर्ती योजना: बढ़ती मंदिरों की संख्या के कारण अब नए पुजारियों की भर्ती की जाएगी

KKN गुरुग्राम डेस्क | अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ-साथ मंदिर परिसर...

बिहार पेंशन वृद्धि: चुनावी साल में राजनीति तेज, नीतीश कुमार पर आरोप और प्रशांत किशोर की प्रतिक्रिया

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश...

More like this

सारण सड़क हादसा: टायर फटने से पलटी पिकअप, 5 की मौत, 20 घायल

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के सारण जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक...

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में सात लोगों की मौत

KKN गुरुग्राम डेस्क | धार्मिक स्थल केदारनाथ से लौटते समय श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा...