बिहार। पूर्व मुख्यमंत्री द्वय लालू प्रसाद व डॉ. जगन्नाथ मिश्र की मुश्किलें एक बार बढ़ सकती है। सीबीआई ने चारा घोटाला के सिलसिले में नेता द्वय को समन जारी कर दिया है। इसके तहत दोनो को एक बार फिर से कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है। चारा घोटाला मामले के केस संख्या आरसी-64ए/96 में कोर्ट ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र को 9 जून को हाजिर होने का आदेश दिया है। यह मामला देवघर कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। इसमें लालू यादव, जगन्नाथ मिश्र सहित कई अन्य आरोपी हैं। बताते चलें कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका मंजूर कर ली थी। कोर्ट के आदेश पर अब लालू प्रसाद और जगन्नाथ मिश्रा के खिलाफ अब 900 करोड़ रूपए के चारा घोटाले का षड्यंत्र रचने का केस चलेगा। इसी मामले में उनके खिलाफ तीन और मामले में ट्रायल पहले से चल रहा है। झारखंड हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को इस मामले में बरी कर दिया था।
This post was last modified on फ़रवरी 15, 2020 8:47 अपराह्न IST 20:47
जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब की… Read More
आजकल हमारी आंखों पर दबाव इतना बढ़ चुका है कि इन्हें स्वस्थ रखना और उनकी… Read More
आईबीपीएस (इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन) ने अपनी आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए कई… Read More
मारुति सुजुकी इंडिया ने अगस्त 2025 में अपनी सबसे लोकप्रिय और स्टाइलिश हैचबैक स्विफ्ट पर… Read More
अगर आप Samsung का फ्लिप फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए… Read More
15 अगस्त भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है, जो हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम… Read More